शहर में महिला चोर गैंग का आतंक, तीन बड़ी घटनाएं

ग्वालियर: शहर में महिला चोर गैंग का आतंक है जो टेंपो और ई रिक्शा में बैठने वाले परिवार या महिलाओं को निशाना बनाती हैं और उनके पास से जेवर और कीमती सामान चुरा लेती हैं। पिछले कुछ समय में ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं जिनको देखकर पुलिस प्रशासन भी परेशान है।इस समय महिला चोर गैंग के सक्रिय होने की कई वजह हैं। एक तो शादियों का सीजन है और शादियों के सीजन में ज्यादातर परिवार और महिलाएं जेवर लेकर यात्रा करते ही हैं और दूसरा यह कि शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के नाम पर ई रिक्शा और टेम्पो की भरमार है जिनमें न सीसीटीवी होते हैं, न ही सुरक्षा के अन्य इंतजाम।

महिला चोर इतनी शातिर हैं कि वह हाव भाव से भांप जाती हैं कि किस ईरिक्शा में ऐसा परिवार या महिला बैठ रही हैं, जिनके पास कीमती सामान है और फिर उसी में सवार हो जाती हैं और इधर उधर की बातों में लगाकर ध्यान भटका कर बैग से जेवर निकाल लेती हैं और अपना काम होते ही बीच में ही उतरकर आँखों से ओझल हो जाती है।ग्वालियर में पिछले तीन दिन में ही ई रिक्शा टेम्पो से होने वाली इस तरह की चोरी की तीन घटनाएँ अलग अलग क्षेत्रों में हो चुकी हैं। टेम्पो और ई रिक्शा में बहुत सटकर बैठना पड़ता है जिसके चलते आसानी से चोर महिलाएं हाथ साफ कर लेती हैं। इसको देखते हुए ग्वालियर पुलिस ने ई रिक्शा और टेंपो चालकों को समझाइश और निर्देश देने का काम भी शुरू किया है, लेकिन इसका कोई परिणाम निकलता दिखाई नहीं दे रहा है।

Next Post

पोड़ी-बड़कुड़ व बगदरा सड़क मार्ग जर्जर, आवागमन दूभर

Tue Apr 21 , 2026
चितरंगी: जिले के चितरंगी विकासखंड अंतर्गत पोड़ी से बड़कुड़ होते हुए बगदरा तक जाने वाला सड़क मार्ग इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुका है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत वर्षों पहले निर्मित यह सड़क अब बदहाल स्थिति में पहुंच गई है।हालात ऐसे हैं कि बीते दो से ढाई […]

You May Like