डॉ कीर्ति पामो को एयर एंबुलेंस से हैदराबाद पहुचांया गया

सतना :राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के विशेष प्रयास से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटना में घायल डॉ कीर्ति पामो को सोमवार को सतना से हैदराबाद के लिए एयरलिफ्ट किया गया। फ्लाई ओला की एयर एम्बुलेंस सतना एयरपोर्ट पहुंची। पूजा हॉस्पिटल से राज्यमंत्री श्रीमती बागरी की उपस्थिति में एम्बुलेंस द्वारा डॉ पामो को एयरपोर्ट लाया गया।

शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना के साथ राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने दोपहर 2:30 बजे डॉ कीर्ति पामो को परिजनों के साथ एयर एम्बुलेंस से हैदराबाद के लिए रवाना किया। इस पहल के लिए डॉ कीर्ति पामो तथा उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और राज्यमंत्री श्रीमती बागरी का आभार व्यक्त करते हुए हृदय से धन्यवाद दिया है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष भगवती पाण्डेय सहित चिकित्सकीय स्टाफ उपस्थित रहा।

Next Post

सतना में मदिरा दुकानों के लिए 8 व 9 मार्च को होगी नीलामी

Tue Mar 4 , 2025
सतना: जिले के 3 एकल समूहों में सम्मिलित मदिरा दुकानों को 8-9 मार्च को नीलाम किया जायेगा। वर्ष 2025-26 के लिए ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन के माध्यम से कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में गठित जिला निष्पादन समिति द्वारा संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में किया जायेगा।ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर […]

You May Like