श्योपुर:बड़ौदा थाना क्षेत्र के उतनवाढ़ गांव में सुबह 27 वर्षीय युवक का शव नदी में तैरते हुए मिला हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बड़ौदा थाना पुलिस ने शव को नदी से निकालक युवक की पहचान बरगवा थाना क्षेत्र के आमेठ निवासी के रूप में की।बड़ौदा थाना प्रभारी सत्यम गुर्जर ने बताया कि उतनवाड़ गांव के पास नदी में एक युवक का शव पानी में तैरते हुए की सूचना मिली।
सूचना के बाद शव को बाहर निकाल शिनाख्त की तो युवक की पहचान रामेश्वर पुत्र हलके आदिवासी उम्र 27 वर्ष निवासी आमेठ थाना बरगवा के रूप में हुई। युवक का शव नदी में कहा से आया, इसकी जानकारी नहीं मिली। लेकिन नदी के पास से उसके जूते ही कुल्हाड़ी भी रखी मिली। वही परिजनों ने बताया कि वह सोमवार को घर से निकला था, जो वापस नहीं लोटा। मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
