क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर ई रिक्शा चालकों पर की कार्यवाही

विजयपुर: क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर ई रिक्शा चालकों पर यातायात पुलिस विजयपुर द्वारा कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस विजयपुर को लगातार शिकायत मिल रही थी कि ई रिक्शा चालक वाले क्षमता से अधिक सवारी बैठा रहे हैं जिससे किसी दिन दुर्घटना हो सकती है। इन्ही शिकायतो को लेकर यातायात पुलिस के विजयपुर प्रभारी भगवत प्रसाद पांडे के नेतृत्व में यातायात अमले ने चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान चार ई रिक्शा चालक क्षमता से अधिक सवारी ले जा रहे थे जिन पर यातायात पुलिस द्वारा₹3500 की चालानी कार्रवाई की गई। और हिदायत दी गई के आगे से अगर क्षमता से अधिक सवारी बैठाई तो बड़ी कार्यवाही होगी। यातायात प्रभारी श्री पांडे ने कहा के हम प्रतिदिन ई रिक्शा चालकों की मॉनिटरिंग करेंगे। और अगर बह क्षमता से अधिक सवारी बैठाते पाए जाते हैं तो उन पर इसी तरह चालानी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ई रिक्शा चालकों से क्षमता के अनूप सवारी बैठाने की कहा है.ई रिक्शा चालकों पर इस तरह चालाना की कार्रवाई यातायात पुलिस द्वारा पहली बार की गई है जिससे ई रिक्शा चालक बालों में भी हड़कंप है उन्होंने सोचा भी नहीं था कि इस तरह की चालानी कार्रवाई पुलिस कर सकती है।

Next Post

पत्नी साथ नही गई तो पेड़ से लटककर लगा ली फांसी

Wed Jan 22 , 2025
भिंड:देहात थाना क्षेत्र के पुर गांव में एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे तो शव लटका देखा। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।जानकारी के मुताबिक मृतक की […]

You May Like