11 महाविद्यालयों और लघु उद्योग भारती के बीच एमओयू

इंदौर: 11 महाविद्यालयों और लघु उद्योग भारती के बीच शनिवार को शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ. इसके तहत विद्यार्थियों को कौशल विकास, प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, रोजगार, उद्यमिता और स्वरोजगार से जुड़े अवसर उपलब्ध कराने के लिए उद्योगों और शिक्षण संस्थानों के बीच समन्वय किया जाएगा.
एमओयू में औद्योगिक भ्रमण, विशेषज्ञ व्याख्यान, प्रशिक्षण कार्यक्रम, स्टार्टअप मार्गदर्शन और उद्योगों से संवाद जैसी गतिविधियां शामिल हैं. इसके अलावा वास्तविक औद्योगिक परियोजनाओं, अनुसंधान, नवाचार और उद्योग-4.0, डिजिटल रूपांतरण तथा टिकाऊ विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग का प्रावधान किया गया है. कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा, संभागीय महामंत्री सीमा मिश्रा, संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र दुबे, नोडल अधिकारी डॉ. मनीषा शर्मा पांडे सहित विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.डी. श्रीवास्तव ने कहा कि एमओयू के तहत गतिविधियों का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए छह माह की कार्ययोजना बनाई जानी चाहिए. एमओयू पर माता जीजाबाई कन्या महाविद्यालय, होलकर विज्ञान महाविद्यालय, महू, सांवेर, देपालपुर, राऊ सहित 11 संस्थानों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए.

Next Post

यूपीआई शुल्क के विरोध में 23 सितंबर को ‘नो यूपीआई डे’

Sun Sep 20 , 2026
इंदौर: यूपीआई के जरिए बड़े मर्चेंट लेन-देन पर प्रस्तावित शुल्क के विरोध में इंदौर के व्यापारिक संगठनों ने 23 सितंबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाने की तैयारी शुरू कर दी है. अहिल्या चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने अभियान के प्रचार के लिए पोस्टर तैयार करवाए हैं, जिन्हें शहर के […]

You May Like