नागोया, 20 सितंबर (वार्ता) एशियाई खेलों में आज भारतीय खिलाड़ियों ने वुशु में निराशाजनक प्रदर्शन किया। महिलाओं के 52किग्रा सांडा इवेंट में अपर्णा का अभियान प्री-क्वार्टर में खत्म हुआ। अपर्णा राउंड ऑफ 16 में ईरान की सोगंद सिंकाईचतान से 2-0 से हारकर बाहर हो गईं।
विक्रांत बलियान पुरुषों के 75 किग्रा सांडा राउंड ऑफ 16 में सोहेल मौसवी (ईरान) से हार गए। मयांगलामबम सूरज सिंह चांगक्वान फाइनल में 9.683 स्कोर के साथ 11वें स्थान पर रहे। अपने तीसरे एशियन गेम्स में हिस्सा ले रहे सूरज सिंह जकार्ता 2018 में 10वें और हांगझोऊ 2023 में पांचवें स्थान पर रहे थे।
