प्लास्टिक उद्योग में विकास की बहुत संभावनाएं – मुख्यमंत्री

 

मुख्यमंत्री ने किया “प्लास्टपैक 2025” का शुभारंभ

 

नव भारत न्यूज

 

इंदौर। मध्यप्रदेश में प्लास्टिक उद्योग के विकास की बहुत संभावनाएं हैं। प्लास्टिक उद्योग का बहुत बड़ा बाजार है। इस उद्योग में रोजगार के बेहतर और बड़े अवसर हैं। प्लास्टिक के दुष्प्रभाव को दूर कर तथा सावधानी रखते हुए आगे बढ़ना होगा। प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के लिए रियूज और वेस्ट मैनेजमेंट को बढ़ावा देना जरूरी है। रियूज और वेस्ट मैनेजमेंट की तकनीक को विकसिेत करने के लिए वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी।

 

यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में प्लास्ट पैक प्रदर्शनी का शुभारभ करते हुए कही।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहर के लाभगंगा गार्डन में आज प्लास्टिक उद्योग सम्मेलन एवं प्रदर्शनी प्लास्टपैक का शुभारंभ किया। यह सम्मेलन 12 जनवरी तक उद्योग मेले के रूप में चलेगा। उक्त प्रदर्शनी में प्लास्टिक उद्योग की 400 से अधिक कंपनियां और 2 हजार से अधिक प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं। उक्त प्रदर्शनी मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम के द्वारा आयोजित की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के दौरान पीपीई किट हो या मॉस्क आदि में प्लास्टिक का उपयोग हुआ है। जीवन में इसकी उपयोगिता को नकारा नहीं जा सकता है। प्लास्टिक के दुष्प्रभाव भी हैं और दुष्प्रभावों को दूर करने के प्रयास करने होंगे। पर्यावरण की चिंता भी रखी रखना होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में औद्योगिक विकास को नई गति और दिशा दी जा रही है। प्रदेश में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए रिजनल स्तर पर इन्वेस्टर समिट आयोजित कर रहे हैं। इसके बेहतर परिणाम भी मिल रहें हैं।

प्रदेश में अभी तक 6 रीजनल इन्वेस्टर समिट आयोजित की जा चुकी है। समिट के द्वारा चार लाख करोड़ रूपये का निवेश आया है। इससे लगभग तीन लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं निवेश से प्रदेश सरकार को 200 करोड़ रूपये का राजस्व भी प्राप्त होगा।

कार्यक्रम की शुरुआत में इंडियन प्लास्ट पैक फोरम के चेयरमेन सचिन बंसल ने स्वागत भाषण के साथ आयोजन के संबंध में जानकारी दी। एक्जीबिशन सेंटर को छह अलग अलग डोम में विभाजित किया गया है, जहां लाइव मशीनों और उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। यह सम्मेलन व्यापारियों और उद्यमियों के लिए तो एक मंच है ही, साथ ही छात्रों, शोधकर्ताओं और पर्यावरणविदों के लिए भी एक ज्ञानवर्धक अनुभव प्रदान करेगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। संबोधन के बाद स्टॉलों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला , मधु वर्मा, एमआईसी अभिषेक शर्मा सहित भाजपा नेता , उद्योगपति एवं स्टॉल संचालक मौजूद थे।

Next Post

2 कार से पकड़ा 150 किलो डोडाचूरा, 3 गिरफ्तार

Thu Jan 9 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email पिपलियामण्डी। पुलिस ने दो कारों से 150 किलो डोडाचूरा तस्करी करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर नारायणगढ थानान्तर्गत झारड़ा चोकी पुलिस ने अडमालिया फन्टे पर नाकाबंदी कर स्वीफ्ट कार (जीजे 24 के 4452) […]

You May Like

मनोरंजन