नारायणपुर (छत्तीसगढ़), (वार्ता) गत चैंपियन दिल्ली ने शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद अंडर-20 पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 के ग्रुप एफ के अपने पहले मुकाबले में दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव को 14-0 से रौंदा।
आज यहां रामकृष्ण मिशन आश्रम ग्राउंड में खेले गये मुकाबले में दिल्ली के लिए दस अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल किए। मोइरंगथेम सिंह ने दूसरे मिनट में ही गोल करके आक्रमण शुरुआत की, उसके बाद पांचवें मिनट में लैशराम मैतेई ने गोल दागा।
मैतेई और आदित्य अधिकारी खेल के सितारे रहे। मैतेई ने 11वें मिनट और 58वें मिनट में दो और गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की, जबकि आदित्य ने पहले हाफ में ही 22वें, 45वें और इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की।
दूसरे हाफ में अमन, संखिल तुइशांग, सचिन, निशान लोपचन और मोहम्मद ऐश ने गोल किये।
