पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया

ग्वालियर: पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की मां और चाचा के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अनुपम नगर स्थित उनके निवास पर पहुंचे। सिंधिया ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद केंद्रीय मंत्री सिंधिया और गोविंद सिंह ने कमरे में चर्चा की। इसमें सिंधिया ने कहा, आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखा करें, मैं हमेशा आपका ख्याल रखता हूं। इस पर गोविंद सिंह ने कहा, मैं स्वास्थ्य का ख्याल रखता हूं और आगे हम भी आपका ख्याल रखेंगे।

सिंधिया ने कहा, मां निधन के समय संसद चल रही थी, इसलिए मैं आ नहीं सका। दोनों के बीच करीब 15 मिनट चर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया समय-समय पर फोन पर गोविंद सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहते हैं।इस चर्चा पर गोविंद सिंह ने कहा, केेंद्रीय मंत्री सिंधिया से पारिवारिक रिश्ता है और इस संबंध में चर्चा हुई थी। यह समय ऐसा नहीं था कि राजनीति पर कोई चर्चा की जाती। सिंधिया शोक व्यक्त करने आए थे। सिंधिया के साथ ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, भिंड भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया भी मौजूद रहे।

Next Post

रीवा में दिग्गी राजा ने संघ पर साधा निशाना

Mon Feb 10 , 2025
विंध्य की डायरी डा0 रवि तिवारी प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह अपने बयानो को लेकर हमेशा सुर्खियो में रहते है. आरएसएस उनके निशाने पर होता है, रीवा प्रवास के दौरान उन्होने एक बार फिर संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि आरएसएस शुरू से कहती रही […]

You May Like

Play sound