पुष्पा हत्याकांड की गुत्थी अनसुलझी, कातिल पर ईनाम

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत हनुमान नगर अन्ना बाबा के पीछे बड़ा पत्थर में 75 वर्षीय महिला पुष्पा शर्मा की हुई नृशंस हत्या की गुत्थी अनसुलझी है। हत्या किसने और किन कारणों से की है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने आरोपित की गिरफ्तारी पर दस हजार रूपए का ईनाम घोषित कर दिया है।

विदित हो कि सुनील शर्मा 55 वर्ष निवासी हनुमान नगर बड़ा पत्थर के घर के बाजू में उसकी बड़ी बहन पुष्पा शर्मा 75 वर्ष रहती थीं। 26 मई की रात लगभग 8 बजे अपने घर सोने के लिये चली गयीं थीं, 27 मई की रात लगभग 9 बजे तक घर के बाहर नहीं आयी तो सुनील शर्मा अपने दोस्तों के साथ बहन के घर पहुंचा था। घर के बाहर बाउण्ड्री के गेट अंदर से बंद था बाउण्ड्री के उपर से सभी अंदर अंागन में आये कमरे के गेट का एक पल्ला खुला हुआ था। कमरे में फर्श व दीवाल पर खून के निशान व खून के घसीटने के निशान बने थे। मुख्य गेट पर कपड़े गाउन चादर एक जोड़ी चप्पल दरवाजे के पास पड़ी थी सभी लोग खून के घसीटने के निशान को देखते हुये आंगन में कुएं तरफ गये देखा तो पुष्पा शर्मा का शव कुएं के अंदर पानी में उतरा रहा था जिसकी मौत हो चुकी थी।
सात अन्य आरोपियों पर भी ईनाम
रांझी थाने में मारपीट समेत अन्य धाराओं के तहत दर्ज प्रकरण में फरार तरूण पटेल, सोनू यादव, सौरभ बेन, मोनू खान एवं एक अन्य मामले में सनी मराठा कालवे पर पांच-पांच हजार रूपए, गोहलपुर थाने में दर्ज चाकूबाजी के प्रकरण में फरार दो आरोपियों पर तीन-तीन हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया है

Next Post

अवैध उत्खनन: दो जेसीबी, एक हाइवा और ट्रैक्टर ट्राली जब्त, ऑपरेटरों को दबोचा

Wed Jun 3 , 2026
जबलपुर : हिरन नदी से धड़ल्ले से रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा था। इसकी भनक लगते ही मंगलवार को सिहोरा अनुभाग के अंतर्गत पोंडा तहसील के खिन्नी में खनिज, राजस्व और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम ने छापामार कार्यवाही की। हिरन नदी से रेत के अवैध उत्खनन करते […]

You May Like