नगर निगम ने चलाया स्वच्छता का महा-अभियान

सतना: शहर को पूर्णतः स्वच्छ, सुंदर और रोगमुक्त बनाने के संकल्प के साथ नगर पालिक निगम द्वारा शनिवार को महा-सफाई अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के अंतर्गत शहर के मुख्य मार्गों और डिवाइडरों की सफाई का लगभग 23.6 किलोमीटर का बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को शहर के जिन प्रमुख मार्गों पर सफाई अभियान चलाया गया उनमें सिमरिया चौराहा से माधवगढ़ गेट तक: 7.2 किलोमीटर, सिटी कोतवाली से धवारी चौराहा होते हुए सिविल लाइन तक: 6.4 किलोमीटर, सर्किट हाउस से येलो चिल्ली तक: 5.5 किलोमीटर, कोलगवां से संतोषी माता मंदिर तक: 2.1 किलोमीटर, सिमरिया चौराहा से सर्किट हाउस चौराहा तक 1.4 किलोमीटर, और सर्किट हाउस से रेलवे स्टेशन तक: 1.0 किलोमीटर के क्षेत्र सम्मिलित रहे।एक ओर जहां इस लक्ष्य को हासिल करने पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी सफाई मित्रों, सिपाहियों, दरोगाओं, इंस्पेक्टरों एवं सहायक स्वास्थ्य अधिकारी की अथक मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। वहीं यह चेतावनी भी दी गई कि यदि निरीक्षण के दौरान किसी भी क्षेत्र में कार्य अपूर्ण पाया गया या गंदगी मिली, तो उस वार्ड के संबंधित सिपाही, दरोगा और इंस्पेक्टर का 2 दिन का वेतन काटा जाएगा। इसकी पूरी जवाबदेही संबंधित कर्मचारियों की ही होगी।
लापरवाही पर सख्ती
कुछ वार्डों से लापरवाही की तस्वीरें भी सामने आने के मामले में स्वास्थ्य अधिकारी ए पी सिंह ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को उनके द्वारा स्वयं वार्ड नंबर 1 से 45 तक के मुख्य मार्गों एवं चौराहों का बारीकी से निरीक्षण किया जाएगा। कार्य में सुधार के लिए संबंधित कर्मचारियों को 1 दिन का अतिरिक्त समय दिया है। कड़े निर्देश दिए गए हैं कि जहां टीम अभी तक नहीं पहुंच पाई है, वहां तत्काल सफाई सुनिश्चित की जाए। सड़कों के किनारे पड़े कचरे और मिट्टी के ढेरों को तुरंत हटाया जाए

Next Post

एशियन गेम्स 2026: चयन मापदंडों की अनदेखी से प्रतिभावान खिलाड़ी की उपेक्षा

Sun Jul 19 , 2026
मध्य क्षेत्र की डायरी दिलीप झा।अजब गजब मध्यप्रदेश मेरा आदमी तेरा आदमी के पक्षपात रवैये से उबर नहीं पा रहा है। हर क्षेत्र में पक्षपात से प्रदेश कै लोग और युवाओं में आक्रोश है। स्कूल कॉलेजों से जो सूचनाएं आ रही वह हैरान करने वाली हैं। इन दिनों एनएसयूआई और […]

You May Like