भोपाल निगम परिषद में नारी शक्ति पर मंथन: बीजेपी के 52 और कांग्रेस के 10 पार्षदों की मौजूदगी में रखा गया विशेष प्रस्ताव

भोपाल। नगर निगम परिषद की गुरुवार को विशेष बैठक बुलाई गई. यह बैठक आईएसबीटी स्थित निगम परिषद के सभागृह में हुई. जहां पर सत्तापक्ष और विपक्ष के पार्षदों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा की. बैठक में बीजेपी के 52 पार्षद शामिल हैं, जबकि कांग्रेस के 10 पार्षद ही पहुंचे. परिषद की बैठक वंदे मातरम के गायन के साथ शुरू हुई जिसमें नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी शामिल नहीं हो सकी वह वंदेमातरम के समापन के बाद सभागृह में पहुंची. नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने बैठक की एमआईसी मेंबर सुषमा बाविसा ने प्रस्ताव रखा. महापौर मालती राय ने कहा कि हमारे देश में नारियों के उत्थान के लिए प्रधान मंत्री ने हमेशा ही कार्य किया है. वहीं भोपाल नगर निगम ही पहली परिषद है जहां पर महिलाओं के आरक्षण का समर्थन किया गया था. वहीं एमआईसी सदस्य रविन्द्र यति ने कहा कि हमारे देश में आज प्रमुख पदों पर महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं. फिर चाहे वित्तमंत्री निमला सीतारमन की हो या फिर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु या दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हमारी महापौर मालती राय. हम इस प्रस्ताव का समर्थन करते हैं. इसी तरह सभी ने अपनी अपनी बात रखते हुए इस नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन करते हुए प्रस्ताव पास की बात कही.

नारी शक्ति वंदन’ पर पार्षदों ने भी रखी बात

बैठक में ममता विश्वकर्मा, कुसुम चतुर्वेदी, राजमनी उईके, आरती अनेजा, गौरी पाठक, सुषमा बाविसा, शीला पाटीदार, अर्चना परमार, छाया ठाकुर, उर्मिला मौर्य, प्रियंका मिश्रा समेत कई बीजेपी पार्षदों ने अधिनियम को लेकर अपनी बात रखी। वहीं, विपक्ष की तरफ से नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी, शिरीन खान, नसीम गफूर आदि ने समर्थन किया। एमआईसी मेंबर रविंद्र यति, राजेश हिंगोरानी, मनोज राठौर, आरके सिंह बघेल, आनंद अग्रवाल, जितेंद्र शुक्ला, अशोक वाणी, जगदीश यादव, पार्षद देवेंद्र भार्गव, विलास राव घाडग़े समेत कांग्रेस पार्षद मो. सरवर, योगेंद्र सिंह गुड्?डू चौहान आदि ने भी अपनी बात रखी. बता दें कि प्रदेश में नारी शक्ति वंदन पखवाड़े का आयोजन हो रहा है. 10 से 25 अप्रैल तक कई कार्यक्रम होंगे. नगरीय प्रशासन विभाग ने हर नगरीय निकाय में विशेष सम्मेलन करने के आदेश दिए हैं.

Next Post

बंगलादेश में खसरे का प्रकोप तेज, 24 घंटे में आठ बच्चों की मौत

Thu Apr 16 , 2026
ढाका, 16 अप्रैल (वार्ता) बंगलादेश में खसरा (मीजल्स) का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है और पिछले 24 घंटे में आठ बच्चों की मौत हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने दी है। इस दौरान देश भर के अस्पतालों में खसरा जैसे लक्षणों वाले 1,191 से अधिक मरीज […]

You May Like