मुख्यमंत्री डॉ यादव ने किये भगवान विष्णु वराह के दर्शन

जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार शाम को मझौली पहुँचे और यहाँ भगवान विष्णु वराह के दर्शन किये। उन्होंने यहाँ विष्णु वराह मंदिर में पूजा अर्चना की तथा प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद आशीष दुबे, विधायक अजय विश्नोई भी इस अवसर पर उनके साथ थे। मुख्यमंत्री डॉ यादव मंडला जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद हेलीकॉप्टर से मझौली पहुँचे थे।

मझौली स्थित खेल मैदान में बने अस्थाई हेलीपेड पर पहुँचने पर संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद आशीष दुबे, विधायक अजय विश्नोई, भाजपा के जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

11वीं शतीं में मंदिर का हुआ था निर्माण

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय जबलपुर से लगभग 45 किलोमीटर दूर मझौली स्थित विष्णु वराह मंदिर का निर्माण 11 वीं शती में किया गया था। कालांतर में ध्वस्त हुये कल्चुरी कालीन इस मंदिर का 18 वीं शती में पुनर्निर्माण किया गया। बताया जाता है कि इस मंदिर में स्थापित भगवान विष्णु वराह की प्रतिमा विश्व की सबसे बड़ी और एकमात्र ऐसी प्रतिमा है जिसकी पूजा होती है। इस विशाल प्रतिमा को भी 11 वीं शती में मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित किया गया था। धार्मिक एवं पौराणिक महत्व का विष्णु वराह मंदिर कला की दृष्टि से भी उत्कृष्ट है और राज्य सरंक्षित स्मारकों में शामिल है।

Next Post

रेत का अवैध परिवहन कर रहा ट्रैक्टर जप्त 

Mon May 5 , 2025
सीधी। बहरी पुलिस ने अवैध रेत का परिवहन करते ट्रैक्टर को जप्त किया है। पुलिस नें अवैध रूप से रेत का परिवहन करने वाले चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए ट्रैक्टर ट्राली जप्त कर विवेचना में लिया है। पुलिस ने ट्राली में रेत फुल लोड पाई व ट्रैक्टर चालक […]

You May Like