छत्रसाल स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ 

सीधी। लोक सभा क्षेत्र सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने आज सीधी के छत्रसाल स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ किये।

इस अवसर पर कबड्डी , लोकनृत्य , बूसू, जैसे खेलो का आयोजन हुआ, जिसमें हमारे क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों का उत्साह और उमंग अद्भुत रहा।

 

सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित यह महोत्सव निश्चित रूप से गांव-गांव से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने का माध्यम बनेगा।

कार्यक्रम में, भाजपा जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह , पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रशरण सिंह , पूनम सोनी , भानु पाण्डेय धर्मेंद्र सिंह परिहार ,निशांत मिश्रा ,पंकज पाण्डेय , अशोक पटेल ,अमित प्रधान ,केके मिश्रा , अखिलेश पाण्डेय , क्रीडा अधिकारी एवं क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे ।

Next Post

ज्वेलरी दुकान से 60 हजार के जेवरात गायब

Mon Nov 17 , 2025
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कपिलधारा कालोनी में रविवार-सोमवार की रात्रि आरती ज्वेलर्स में चोरों ने दुकान की छत तोड़कर 50, 60 हजार रूपए के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दुकान संचालक विष्णु सोनी […]

You May Like