अगस्त में भारत के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा 6.2 अरब डॉलर, कुल वैश्विक घाटा 105.6 अरब डॉलर पर पहुंचा

वाशिंगटन। अगस्त महीने में भारत के साथ अमेरिका का गुड्स ट्रेड डेफिसिट 6.2 अरब डॉलर दर्ज किया गया है। यह आंकड़ा अमेरिकी सेंसस ब्यूरो और ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक एनालिसिस ने जारी किया है। यह घाटा केवल भौतिक वस्तुओं का है, इसमें आईटी जैसी सेवाएं शामिल नहीं हैं।

आंकड़ों के मुताबिक भारत के साथ घाटा जर्मनी के बराबर रहा, जबकि मेक्सिको के साथ सबसे ज्यादा 27.7 अरब डॉलर, वियतनाम के साथ 24 अरब डॉलर, ताइवान के साथ 18.3 अरब डॉलर और चीन के साथ 16.4 अरब डॉलर रहा।

अमेरिका का कुल वैश्विक व्यापार घाटा अगस्त में 13.7% बढ़कर 105.6 अरब डॉलर हो गया, जो जुलाई में 92.8 अरब डॉलर था। निर्यात 4.5 अरब डॉलर बढ़कर 315.2 अरब डॉलर रहा, जबकि आयात 17.2 अरब डॉलर बढ़कर 420.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

हालांकि जनवरी से अगस्त 2026 तक की अवधि में साल-दर-साल आधार पर अमेरिका का कुल घाटा 19.9% यानी 138.2 अरब डॉलर घटा है, क्योंकि निर्यात में 11.8% की बढ़ोतरी हुई है।

Next Post

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की T20 टीम घोषित, भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद वापसी

Wed Oct 7 , 2026
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद न्यूजीलैंड दौरे के लिए BCCI ने T20 स्क्वाड का ऐलान किया है। 5 मैचों की इस सीरीज के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद वापसी हुई है। 36 वर्षीय भुवनेश्वर ने आखिरी इंटरनेशनल मैच 2022 में खेला […]

You May Like

Play sound