मुंबई, 18 फरवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 3.50 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.6850 रुपये का बोला गया।
पिछले कारोबारी दिवस पर रुपया दो पैसे चढ़कर 90.72 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
रुपया 12 पैसे की मजबूती के साथ 90.60 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सीमित दायरे में रहते हुए यह ऊपर 90.5925 रुपये और नीचे 90.7150 रुपये प्रति डॉलर तक गया।
भारतीय पूंजी बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों के लिवाल रहने और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक 0.2 प्रतिशत की तेजी से रुपया मजबूत हुआ है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में दो प्रतिशत से अधिक की तेजी से भारतीय मुद्रा की बढ़त सीमित रही।
