
दतिया। जिले के थाना गोदन मे एएसआई प्रमोद पावन ने आत्महत्या कर ली। मृतक ने थाना प्रभारी गोदन अरविन्द भदौरिया पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसने मरने से पहले वीडियो जारी कर थाना प्रभारी के साथ अन्य पुलिस कर्मी अंफसुल हसन (थ्रेट कांस्टेबल), रूपनारायण यादव, बबलू यादव पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और कहा कि इन लोगों ने आत्महत्या करने के लिय उकसाया। मृतक प्रमोद पावन आत्महत्या करने से पहले बनाए वीडियो में स्पष्ट कहते हुए दिख रहे हैं कि उन्हें जाति सूचक शब्दों से टॉर्चर किया और लगभग 15 दिन से थाने से बाहर जाने नहीं दिया। मृतक प्रमोद पावन थाना गोदन मे एएसआई के पद पर पदस्थ थे। वे लगातार पुलिस अधीक्षक को आवेदन दे रहे थे कि थाना प्रभारी द्वारा मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है।
