विद्युत लाइन सुधार करने पहुंचे कर्मचारियों पर सरहंगो ने किया हमला

रीवा। गढ़ थाना अन्तर्गत विद्युत वितरण केन्द्र लालगांव में बीती रात आंधी के कारण आए विद्युत लाइन का फाल्ट सुधारने पहुंची टीम पर दर्जन भर ग्रामीणो ने हमला बोल दिया. जिसमें कई कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गये. जिसमें से एक का उपचार संजय गांधी अस्पताल में किया जा रहा है. दरअसल रात लगभग 8.30 बजे लाइन का फाल्ट सुधारने गाड़ी में सवार होकर कमलेश प्रजापति, अनिल विश्वकर्मा, प्रमोद कश्यप सहित आधा दर्जन कर्मचारी पहुंचे थे. जहा आक्रोशित दबंगो ने विद्युत टीम पर जान लेवा हमला बोल दिया.

इतना ही नहीं ग्रामीणों ने कहर बरसाते हुए लाइन सुधार में लगी बोलेरो तक में भी तोड़ फोड़ की. घटना को गंभीरता से लेते हुए सहायक अभियंता उमाशंकर द्विवेदी, संजय गुप्ता, कटरा कनिष्ठ अभियंता प्रणव वर्मा सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने गढ़ थाने पहुंच कर मामला पंजीबद्ध कराया. सहायक अभियंता उमाशंकर द्विवेदी ने बताया कि विभाग में पर्याप्त संसाधन, पर्याप्त कर्मचारी तथा पर्याप्त उपकरण न होने के कारण सही समय पर विद्युत सुधार नही हो पाता है. मारपीट को लेकर विद्युत कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है. गढ़ पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण यादव, सूर्यबली यादव, रामजी यादव, विवेन्द्र यादव एवं लालता यादव सभी निवासी देउर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

पेट दर्द के इंजेक्शन से फैला इनफेक्शन, महिला की मौत

Mon Jun 16 , 2025
सुसनेर। विगत 4 दिनों से सुसनेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कंवराखेडी में 19 वर्षीय नवविवाहिता महिला मनीषा बाई का केस प्रशासन के लिए सिस दर्द बना हुआ था. सोमवार को महिला की मृत्यु हो गई. इधर महिला के इलाज के बाद से ही सोयतकलां का फर्जी चिकित्सक अपना क्लीनिक बंद […]

You May Like