मावठे की बारिश से किसानों की कुछ मेहनत बची

शुजालपुर।मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर क्षेत्र में मौसम बारिश की तरह हो गया, रविवार को सुबह से ही रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ तो दिनभर धीमी, मध्यम व तेज बारिश होती रही. मावठे की इस बारिश से क्षेत्र में किसानों की कुछ मेहनत बच गई तो रबी फसल की बुआई में भी आसानी होगी. क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से दिन का तापमान बढ़ रहा था. रविवार की सुबह आसमान में काली घटाए छा गई और दोपहर तक बुंदाबांदी का क्रम चला, दोपहर बाद लगभग तीन घंटे तक मध्यम बारिश होती रही. रविवार को नगर में न्यूनतम तापमान 21 व अधिकतम 25 डिग्री तापमान रहा. बता दें इस वर्ष शुजालपुर सहित आसपास की तहसीलों में बारिश का आंकड़ा काफी कम है. शुजालपुर तहसील में जहां वर्षभर में 995 एमएम बारिश होना चाहिए उसमें से 715 एमएम के लगभग बारिश ही हुई है. तहसील शुजालपुर में लगभग 20 प्रतिशत बारिश कम हुई है. उधर पोलायकलां व अवंतिपुर बडोदिया में 16 से 18 इंच तक की बारिश हुई है, जबकि वर्षभर में 38 इंच बारिश होना चाहिए. रविवार को मौसम में जो बदलाव आया वह आगे भी दो दिन इसी तरह का होना बताया जा रहा है. रविवार को दिनभर चले बारिश के क्रम के कारण मंडी क्षेत्र में लगने वाला साप्ताहिक हाट बाजार में भी प्रभावित हुआ.

Next Post

रजोला में महिला की मौत से हड़कंप, ग्रामीणों में बीमारी का प्रकोप; स्वास्थ्य सेवाएं बहाल करने की मांग

Mon Oct 27 , 2025
छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रजोला में बीमारी से एक महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत है। गांव में अब भी कई लोग बीमार हैं, लेकिन इलाज और शुद्ध पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था न होने से जनता प्रशासन पर नाराज है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे […]

You May Like