ज्योतिर्लिंग ओंकार जी महाराज भी नगर भ्रमण पर निकले 

ओंकारेश्वर। प्रथम सोमवार भगवान ओंकार जी महाराज फूलों से सुसज्जित पालकी में सवार होकर ढोल ,ताशो झांझ मंजिरों व भक्तों के लावलश्कर के साथ नगर भ्रमण हेतु दोपहर 3 बजे मंदिर से

निकले । कोटी तीर्थ घाट पर पंचधातु की पंचमुखी प्रतिमा का वैदिक ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नर्मदा जल, दूध ,दही पंचामृत से अभिषेक किया गया । तत्पश्चात् नौका भ्रमण कर गौ मुख घाट, काशीविश्वनाथ मंदिर , बालवाडी, पुराना बस स्टेण्ड , मुख्य मार्ग विष्णुपुरी , जेपी चौक , पुराने पुल , शिवपुरी मंदिर मार्ग से होकर रात्रि 9 बजे वापस मंदिर पहुँचे ।

भोले शम्भू भोलेनाथ के उद्घोष से तीर्थ नगरी गुंजायमान हुई । सम्पूर्ण मार्ग पर भक्तों द्वारा गुलाब पुष्प गुलाल व कर्पूर आरती कर भगवान का स्वागत किया गया ।

Next Post

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर सीधी में विजय उत्सव

Mon Aug 3 , 2026
सीधी।मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की ऐतिहासिक विजय पर जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय, जवाहर कांग्रेस भवन के सामने विजय उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, ढोल-नगाड़ों की थाप पर […]

You May Like