भोपाल में गरीबों के राशन निकलीं इल्लियां, खाद्य विभाग ने दिया जांच का आदेश

भोपाल। राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके के स्टार शादी हाल के पास संचालित सरकारी राशन की दुकान से गरीबों को वितरित किए जा रहे चावल में कीड़े और इल्लियां पाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। उपभोक्ताओं ने जब इसकी शिकायत दुकान संचालक से की, तो उसने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उसे जैसा राशन मिल रहा है, वैसा ही वह बांट रहा है। इस घटना ने सरकार द्वारा गरीबों को पौष्टिक और स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्हें राशन की दुकान से जो चावल मिला है, उसमें बड़ी संख्या में कीड़े और इल्लियां रेंग रही हैं। यह देखकर गरीब और जरूरतमंद उपभोक्ता हैरान और परेशान हैं। उनका कहना है कि सरकार एक तरफ पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण राशन वितरण की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ उन्हें इस तरह का दूषित अनाज दिया जा रहा है.

Next Post

5 साल से लंबित अनुग्रह राशि, कलेक्टर ने तुरंत भुगतान के किये आदेश

Tue Apr 8 , 2025
मऊगंज। मऊगंज कलेक्टर संजय जैन ने मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान एक विधवा को 5 साल से लंबित अनुग्रह राशि दो लाख रुपए का तत्काल भुगतान करने के आदेश दिए. वार्ड नंबर 2 की इस महिला के पति का 2019 में निधन हुआ था. जांच में पता चला कि उसकी […]

You May Like

मनोरंजन