5 साल से लंबित अनुग्रह राशि, कलेक्टर ने तुरंत भुगतान के किये आदेश

मऊगंज। मऊगंज कलेक्टर संजय जैन ने मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान एक विधवा को 5 साल से लंबित अनुग्रह राशि दो लाख रुपए का तत्काल भुगतान करने के आदेश दिए. वार्ड नंबर 2 की इस महिला के पति का 2019 में निधन हुआ था. जांच में पता चला कि उसकी अनुग्रह राशि 2020 में ही नगर निकाय को दो लाख रुपए भेजी जा चुकी थी. कलेक्टर ने सीएमओ संतोष सिंह को तुरंत भुगतान करने के आदेश दिए. साथ ही राशि के दुरुपयोग की जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए कहा. जनसुनवाई में कुल 22 शिकायतें आईं. इनमें पटवारी के खिलाफ शिकायत, आदेशों का पालन न होने की शिकायत और रोजगार सहायक को हटाने का आवेदन शामिल था. अतिक्रमण और समिति से पैसा दिलाने की मांग जैसी शिकायतें भी सामने आईं. एक विशेष मामला रामबली साहू का था, जिन्होंने एक साल से मायके में रह रही पत्नी को वापस लाने में मदद मांगी. अन्य शिकायतों में दिव्यांग पेंशन, नलकूप खनन और संबल योजना से जुड़े मामले थे. कलेक्टर ने सभी विभागों को एक सप्ताह में शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए.

Next Post

63 साल का शिक्षक 20 साल की छात्रा को भेजता था अश्लील मैसेज-वीडियो

Tue Apr 8 , 2025
जबलपुर।ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया महाविद्यालय में पदस्थ 63 वर्षीय शिक्षक की घिनौनी करतूत उजागर हुई है। शिक्षक 20 साल की छात्रा को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजता था। पीडि़ता को कॉलेज लेकर पहुंचे अभाविप के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई जिसके बाद पीडि़ता के […]

You May Like