63 साल का शिक्षक 20 साल की छात्रा को भेजता था अश्लील मैसेज-वीडियो

जबलपुर।ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया महाविद्यालय में पदस्थ 63 वर्षीय शिक्षक की घिनौनी करतूत उजागर हुई है। शिक्षक 20 साल की छात्रा को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजता था। पीडि़ता को कॉलेज लेकर पहुंचे अभाविप के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई जिसके बाद पीडि़ता के बयान लिए गए और आरेापित शिक्षक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

वह छात्राओं को फेेल करने की धमकी बह देता था। जानकारी अनुसार ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया महाविद्यालय में पदस्थ शिक्षक अब्दुल करीम खान छात्राओं को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजता था। करीम खान पिछले कई समय से कई छात्राओं को अश्लील मैसेज व वीडियो भेजता था जिसमें एक छात्रा सामने आई और इसकी शिकायत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को दी। कार्यकर्ताओं ने छात्रों के साथ मिलकर महाविद्यालय में प्रदर्शन किया व एफआईआर दर्ज कराई।

फरवरी से भेज रहा था मैसेज

खमरिया थाना प्रभारी सरोजन टोप्पो ने बताया कि नया मोहल्ला निवासी अब्दुल करीम 63 वर्षीय ओएफके कॉलेज में शिक्षक है जो फरवरी से 22 वर्षीय छात्रों को अश्लील मैसेज भेज रहा था। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।

Next Post

अल्बानिया रिपब्लिक के संसदीय चुनाव में राज्य निर्वाचन आयोग बनेगा आब्जर्वर

Tue Apr 8 , 2025
भोपाल, 08 अप्रैल (वार्ता) आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग मनोज श्रीवास्तव ने कहा है कि मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग को अल्बानिया रिपब्लिक के संसदीय चुनाव में ऑब्जर्वर के रूप में आमंत्रित किया गया है। अल्बानिया में 9 से 11 मई 2025 तक संसदीय निर्वाचन होना है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सचिव […]

You May Like