बढऩे लगी सलकनपुर देवीधाम पर श्रद्धालुओं की भीड़ 

सलकनपुर।जिले के प्रसिद्ध देवीधाम सलकनपुर में नवरात्रि के द्वितीय दिवस मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए. आगामी दिनों में और भीड़ बढऩे के आसार हैं.

मंगलवार को नवरात्रि के द्वितीय दिवस गर्भ गृह को फूलों से सजाया गया गया. देवीधाम सलकनपुर में अमावस्या के बाद द्वितीय दिवस मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ के साथ मां विजयासन के दर्शन लाभ लिए. नवरात्रि में हजारों श्रद्धालुओं ने रोपवे, सीढ़ी मार्ग एवं निजी वाहनों से रोड़ मार्ग द्वारा मंदिर पहुंचकर मां विंध्यवासिनी विजासन के मंदिर में से लेकर संपूर्ण सलकनपुर क्षेत्र मां के जयकारों से गूंजायमान रहा. पैदल यात्रियों भी कनक दंडवत करते हुए माता के दर्शन करने पहुंचे. नवरात्रि के प्रथम दिवस भीड़ में सुस्ती देखी गई. जहां पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन सलकनपुर में जाम की स्थिति निर्मित हुई थी. वहीं नवरात्रि के प्रथम दिन सलकनपुर में श्रद्धालुओं की कमी देखी गई. हालांकि मंगलवार को फिर अधिक भीड़ दिखी. मंदिर सूत्रों की मानें तो अब दिन प्रतिदिन भीड़ बढ़ेगी. शारदीय नवरात्रि में लगातार हो रही बारिश ने नवरात्रि के द्वितीय दिवस दोपहर में हल्की फुल्की बारिश देखी गई. हालांकि शाम को बादल छंट गए थे.

प्रशासन द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए हेल्थ कैंप लगाए गए हैं. जिससे श्रद्धालुओं को चिकित्सा की आवश्यकता पडऩे पर तत्काल रूप से मेडिकल सहायता प्रदान की जा रही है. इमरजेंसी सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है. मुख्य स्थानों पर हेल्प डेस्क बनाए गए हैं. इसके साथ ही मंदिर परिसर में कन्ट्रोल रूम भी बनाए गए हैं.

Next Post

नर्मदापुरम रेशम केंद्र बेस्ट डिस्ट्रिक्ट अवार्ड से सम्मानित

Tue Sep 23 , 2025
नर्मदापुरम।केन्द्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा संचालित अभियान मेरा रेशम मेरा अभिमान कार्यक्रम के तहत नर्मदापुरम जिले के अनुसंधान प्रसार केन्द्र एवं राज्य रेशम विभाग के संयुक्त प्रयासों को 76वें स्थापना दिवस पर ‘बेस्ट डिस्ट्रिक्ट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बैंगलूरू स्थित डॉ. बाबू राजेन्द्र […]

You May Like