नर्मदापुरम रेशम केंद्र बेस्ट डिस्ट्रिक्ट अवार्ड से सम्मानित

नर्मदापुरम।केन्द्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा संचालित अभियान मेरा रेशम मेरा अभिमान कार्यक्रम के तहत नर्मदापुरम जिले के अनुसंधान प्रसार केन्द्र एवं राज्य रेशम विभाग के संयुक्त प्रयासों को 76वें स्थापना दिवस पर ‘बेस्ट डिस्ट्रिक्ट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बैंगलूरू स्थित डॉ. बाबू राजेन्द्र प्रसाद अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन केन्द्र में आयोजित समारोह में पी.वी. दिनेश कुमार, वैज्ञानिक-वी द्वारा प्राप्त किया गया।

विजेता वैज्ञानिक-वी ने कहा कि यह सफलता मेहनत, समर्पण और बेहतर समन्वय का परिणाम है और उन्होंने अधिक किसानों को रेशम उद्योग से जोड़ने का संकल्प दोहराया। उन्होंने आगे बताया कि इस सफलता में राज्य रेशम विभाग के जिला रेशम अधिकारी रविन्द्र सिंह, प्रक्षेत्र अधिकारी श्याम कुमार यादव, बनखेड़ी क्षेत्र एवं अधीनस्थ कर्मचारी, केन्द्रीय रेशम बोर्ड के वरिष्ठ तकनीकी सहायक गमेेर सिंह कितावत एवं अर्जुन सिंह का सहयोग तथा रेशम उद्योग से जुड़े किसानों की सक्रिय भागीदारी अहम रही।

मेरा रेशम मेरा अभिमान कार्यक्रम के अंतर्गत नर्मदापुरम जिले में कुल 8 कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 340 किसानों ने सहभागिता प्रदान की।

Next Post

लापरवाह डीपीओ और सीपीएचसी सलाहकार को कलेक्टर ने दिया नोटिस

Tue Sep 23 , 2025
रीवा।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत संचालित स्वस्थ नारी सशक्त परिवार की अब तक जिले में हुई प्रगति की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि आगामी 26 व 27 सितंबर को स्वास्थ्य केन्द्रों में विशेष शिविर लगाकर स्वास्थ्य सेवाओं का सभी महिलाओं को लाभ दिलायें. उन्होंने कहा कि […]

You May Like