माधव लॉ कॉलेज में रीक्रिएशन के माध्यम से मनाया गया मानसिक स्वास्थ्य दिवस

ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस अनोखे अंदाज में मनाया गया। महाविद्यालय द्वारा इस वर्ष विद्यार्थियों को सीधे काउंसलिंग न देकर रीक्रिएशन और गेम के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया गया। विद्यार्थियों के लिए विशेष गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें उन्हें बिना नाम की पर्ची पर अपनी व्यक्तिगत, पारिवारिक अथवा शैक्षणिक समस्या लिखकर एक बॉक्स में डालने के लिए कहा गया। विद्यार्थियों की गोपनीयता बनाए रखने के कारण उन्होंने खुलकर अपनी समस्याएं लिखीं।

महाविद्यालय के काउंसलर नवनीत पचौरी द्वारा बॉक्स से एक-एक पर्ची निकाल कर विद्यार्थियों की समस्याओं को पढ़ा गया और उसका व्यावहारिक समाधान बताया गया। पौधरोपण भी किया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीति पाण्डेय द्वारा की गई। कार्यक्रम संयोजन एवं संचालन एनटीएफ नोडल अधिकारी डॉ. शीतल जैन द्वारा किया गया।

Next Post

भारत अघोषित आपातकाल की स्थिति में : वांगचुंक

Sat Oct 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (वार्ता) भारत के जानेमाने शिक्षा सुधारक, पर्यावरणविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुंक ने शनिवार को कहा कि भारत अघोषित आपातकाल की स्थिति है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “शुक्रवार को जब मैंने आज के विरोध-प्रदर्शन के लिए एकता एवं शांति की अपील करते […]

You May Like