शेयर बाजार में लौटी तेजी

शेयर बाजार में लौटी तेजी

मुंबई 11 जून (वार्ता) वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर तेल एवं गैस, टेक, आईटी, एनर्जी जैसे क्षेत्रों में हुयी लिवाली के बल पर शेयर बाजार में तेजी रही जिससे बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी कल की गिरावट से उबरकर बुधवार को बढ़त बनाने में सफल रहा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 123.42 अंक बढ़कर 82515.14 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 37.15 अंक उठकर 25141.40 अंक पर रहा। इस दौरान छोटी कंपनियाेें में लिवाली देखी गयी जबकि मझौली कंपनियों में बिकवाली का दबाव रहा। बीएसई का मिडकैप 0.12 प्रतिशत उतरकर 46532.22 अंक पर रहा जबकि स्मॉलकैप 0.06 प्रतिशत की बढ़त बनाकर 54281.27 अंक पर रहा।

इस दौरान बढ़त में रहने वाले समूहों में तेल एंव गैस 1.83 प्रतिशत, एनर्जी 1.33 प्रतिशत, आईटी 1.25 प्रतिशत, फोक्सड आईटी 1.30 प्रतिशत और टेक 1.01 प्रतिशत शामिल है। गिरावट में रहने वालों में यूटिलिटीज 0.76 प्रतिशत, एफएमसीजी 0.56 प्रतिशत, पावर 0.81 प्रतिशत और सर्विसेस 0.45 प्रतिशत प्रमुखता से शामिल है।

बीएसई में कुल 4180 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 2227 हरे निशान में और 1821 लाल निशान में रही जबकि 132 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

वैश्विक स्तर पर अधिकांश प्रमुख सूचकांक हरे निशान में रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.13 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 0.34 प्रतिशत, जापान का निक्केई 0.13 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.84 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.52 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

बीएसई का सेंसेक्स 82 अंकों की बढ़त के साथ 82473.02 अंक पर खुला। शुरूआती कारोबार में ही यह 82308.91 अंक के निचले स्तर तक उतरा और इसके बाद शुरू हुयी लिवाली के दौरान यह 82783.51 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। अंत में यह पिछले दिवस के 82391.72 अंक की तुलना में 123.42 अंक अर्थात 0.15 प्रतिशत की बढ़त लेकर 82515.14 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 16 हरे निशान में और 14 लाल निशान में रही।

इसी तरह से एनएसई का निफ्टी 30 अंकों की बढ़त लेकर 25130.15 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह 25222.40 अंक के उच्चतम और 25081.30 अंक के निचले स्तर के बीच रहा। अंत में यह पिछले दिवस के 25104.25 अंक की तुलना में 37.15 अंक अर्थात 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25141.40 अंक पर रहा।

निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों में से 28 हरे निशान में रही जबकि 22 लाल निशान में देखी गयी।

Next Post

क्लोव ओरल केयर ने लाँच की टूथपेस्ट और टूथब्रश रेंज

Wed Jun 11 , 2025
नयी दिल्ली, 11 जून (वार्ता) क्लोव ओरल केयर ने चिकित्सकीय रूप से परखे गए और कस्टमाइज़ किए गए टूथपेस्ट और टूथब्रश की अपनी रेंज के लॉन्च के साथ उपभोक्ता ओरल केयर सेगमेंट में अपनी रणनीतिक शुरुआत की घोषणा की। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि यह लॉन्च […]

You May Like

मनोरंजन