कई को थमाए नोटिस और कई का हटवाया सामान

सडक पर उतरी यातायात पुलिस और एनएचएआइ की टीमें

स्लीमनाबाद से लेकर चाका बायपास पर हटवाए अतिक्रमण

 

नवभारत, कटनी। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 प्रयागराज महाकुंभ में जाने का प्रमुख मार्ग है। अधिकांश कार चालक कटनी से होकर रीवा होते हुए प्रयागराज की सीमा में दाखिल होते है। यह सरलतम सीधा हाइवे होने के कारण चौबीस घंटे इस राजमार्ग पर वाहनों का दबाव लगातार बना हुआ है। चारपाहिया वाहनों की भारी तादाद सड़क पर रोजाना देखी जा रही है। जिससे हादसे भी बढ रहे हैं, जिनको रोकने के लिए उपाय किए जा रहे हैं। ताकि अनायास होने वाले हादसे में कमी आ सके। इसके लिए पिछले दो दिनों से एनएचएआई और सीमा से लगे थानों की पुलिस सड़क पर उतर कर सड़क मार्ग को बाधित करने वालों को समझाइश दे रही है। वहीं सडक पर कब्जा कर व्यवासाय करने वाले दुकानकारों को नोटिस भी दिए जा रहे हैं।

प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले श्रद्घालुओं के मद्देनजर यह कार्रवाई लगातार दो दिनों से चल रही है। इस कार्रवाई में राष्ट्रीय राजमार्ग की सीमा वाले थानों के प्रभारियों व एनएचएआई और यातायात पुलिस ने स्लीमनाबाद से लेकर चाका तक ताबड़तोड कार्रवाई करते हुए सड़क मार्ग क्लिीयर करा रही है। देखा जा रहा था कि सड़क किनारे वाहनों और दुकानदारों ने कब्जा करके अपनी दुकानों को सजा रखा था। वहीं वाहनों से संबंधित सामग्री बेचने वाले दुकानदारों ने सड़क के दोनों ओर अपनी सामग्री को फैलाकर रखा हुआ था, जिनको सीमित दायरे में रहकर व्यवसाय करने की हिदायद दी गई।

पीरबाबा बायपास पर हटवाए वाहन

पीरबाबा बायपास में मंगलवार को पुलिस और एनएचएआइ की टीम ने बायपास सड़कों पर कब्जा कर व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों को चेताया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साइट इंजीनियर हेमंत गौतम ने बताया कि प्रयागराज जाने वाले श्रद्घालुओं को बायपास पर किसी तरह के भटकाव से बचाने के लिए पिछले दो दिनों से पुलिस का सहयोग लेकर कार्रवाई चल रही है। अक्सर देखने में आ रहा है कि प्रयागराज जाने वाले श्रद्घालु और वापस आने वाले श्रद्घालु बायपास पर बेतहतीब खड़े वाहनों के कारण भटक जाते है। इसलिए बायपास पर खड़े वाहनों को हटवाने का काम भी टीम कर रही है।

अस्थाई अतिक्रमण हटवाए

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर स्लीमनाबाद, पीरबाबा बायपास और चाका बायपास तक यह कार्रवाई हो रही है। यहां व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को अपनी जद में रहकर व्यापार करने चेताया गया है। वहीं सड़क पर कब्जा करके काम करने वाले दुकानदारों का अस्थाई कब्जा हटवाया गया है। इसके अलावा अपनी दुकानों और होटल और रेस्तारेंट के सामने वाहनों की पार्किंग नहीं करने देने की सख्त चेतावनी दी गई। जिससे वाहनों की आवाजाही में किसी तरह की परेशानी और हादसे से बचा जा सके।

स्थाई कब्जा धारियों को नोटिस

एचएचएआई से मिली जानकारी के अनुसार सड़क सुरक्षा और यातायात सुरक्षा को लेकर सड़क किनारे होटल और रेस्तारेंट और अन्य तरह के व्यववाय करने वाले 20-25 दुकानदारों को नोटिस जारी किए जा रहे है। ताकि यह सभी एनएचएआई की सड़क का इस्तेमाल अपने व्यवसाय के लिए न करें। यह नोटिस पीरबाबा और चाका बायपास पर व्यवसाय करने वालों को दिए जाने की तैयारी है।

थानों के प्रभारी और यातायात पुलिस भी शामिल

पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन में प्रयाजराज महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए एवं राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में स्लीमनाबाद से चाका बायपास में हो रही सड़क दुर्घटना को रोकने एवं सड़क दुर्घटनाओं के कारण ज्ञात कर सुरक्षात्मक उपाय किए जाने के साथ ही रोड क्लियरेंस के लिए दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे फैले अतिक्रमण को हटवाया गया। दुकानदारों को नोटिस देकर स्थाई अतिक्रमण को हटाने की समझाइश दी गई। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी यातायात राहुल पाण्डेय,थाना प्रभारी माधवनगर रूपेश राजपूत, थाना प्रभारी स्लीमनाबाद अखिलेश दाहिया, थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा एवं एनएचएआई की टीम उपस्थित रही।

इनका कहना है:

प्रयागराज जाने वाले श्रद्घालुओं को राजमार्ग से निकलने में किसी तरह तकलीफ का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विभिन्न थानों की पुलिस के साथ बायपास के वाहनों को हटवाने और व्यवासायों को चेतावनी देकर सड़क मार्ग क्लिीयर कराया गया है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

राहुल पांडेय, यातायात थाना प्रभारी

Next Post

जन आकांक्षा के अनुरूप प्रशासनिक इकाईयों के पुनर्गठन पर हुआ विचार मंथन

Tue Feb 18 , 2025
आमजनों की सुविधा तथा प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखकर पुनर्गठन के सुझाव दें: श्री शुक्ला नवभारत न्यूज रीवा, 18 फरवरी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशों के अनुसार पूरे प्रदेश में प्रशासनिक इकाईयों के पुनर्गठन के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है. इस संबंध में गठित मध्यप्रदेश प्रशासनिक […]

You May Like