कोहेफिजा थाने के पास ब्रिज के नीचे शराब दुकान से राहगीरों को परेशानी

भोपाल: कोहेफिजा थाने के पास ब्रिज के नीचे खुली शराब की दुकान लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। यहां से प्रतिदिन भारी संख्या में लोग गुजरते हैं और दुकान के बाहर शराब खरीदने और खड़े होकर शराब पीने वालों की भीड़ राहगीरों को असुविधा पहुंचा रही है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इससे आए दिन झगड़े और अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है। खासकर महिलाओं और विद्यार्थियों को गुजरने में दिक्कत होती है। लोगों ने कई बार प्रशासन और पुलिस से शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। नागरिकों ने मांग की है कि या तो दुकान को यहां से हटाया जाए और पुलिस सख्त निगरानी रखे ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Next Post

रीवा बाईपास पर दो ट्रकों की टक्कर, ड्राइवर और क्लीनर घायल

Tue Aug 26 , 2025
रीवा: रीवा बाईपास पर बांकुइया क्षेत्र में आज बड़ा सड़क हादसा हो गया। दो ट्रक आमने-सामने भिड़ गए, जिससे एक ट्रक की केबिन में ड्राइवर और क्लीनर बुरी तरह फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। यह घटना चोरहटा […]

You May Like

मनोरंजन