
जबलपुर। बरगी थाना अंतर्गत बहोरीपार निवासी नवविवाहिता को शादी के दो माह बाद से ही प्रताडऩा दी जानी लगी। कार खरीदने के लिए पांच लाख रूपए की डिमांड शुरू कर दी गई जब मांग पूरी नहीं हुई तो महिला की पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी पति, सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस के मुताबिक पूजा पटेल 25 वर्ष निवासी बहोरीपार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी सुकरी निवासी जयकुमार पटेल के साथ सामाजिक रीति रिवाज से 6 मार्च 25 को हुयी थी शादी में उसके पिता ने अपनी सामर्थता के अनुसार गृहस्थी का सामान व सोन की अंगूठी, चैन नगदी 51 हजार रूपये दिये थे शादी के बाद 2 माह तक पति ने अच्छे से रखा उसके बाद पति कार लेने के दहेज में 5 लाख रूपये मायके से लाने का कहकर परेशान करने लगे, उसके द्वारा पैसे लाने से मना करने पर पति मारपीट करते थे तथा घर का राशन नहीं लाते थे, राशन लाने की कहने पर पति व सास सीमा बाई उसके साथ मारपीट करते थे, 9 अगस्त 26 को पति ने मारपीट कर उसे घर से भगा दिया। बुधवार को पीडि़ता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
