
जबलपुर। संजीवनीनगर थाना अंतर्गत 90 क्वाटर गैस गोदाम के पास बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक नीलेश झारिया निवासी पंडा की मढिय़ा के पास गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 90 क्वाटर गैस गोदाम के पास मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन एक्स 3222 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये लाया और हर्ष चौधरी की मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे पड़ोसी हर्ष चौधरी व उसके पिता रामकुमार झारिया मोटर साकयल सहित गिर गये, गिरने से दोनों को हाथ पैर व शरीर में चोटें आईं।
