
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। पूजा-अर्चना पंडित शैलेंद्र शास्त्री ने विधि-विधान से संपन्न करवाई। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शहरयार खान, डॉ. विक्रम चौधरी, प्रशांत गुरु सहित पीसीसी के कर्मचारी दौलत सिंह, अनूप, अनिल, गोलू, रमाकांत, संजय श्रीवास्तव एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्रद्धा और भक्ति के माहौल में सभी ने गणपति बप्पा से सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।
