दमोह: जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम फुटेरा कला में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक अपनी शादी,सरपंची की मांग को लेकर 150 फीट ऊंचे हाई-वोल्टेज बिजली के टावर पर चढ़ गया. युवक की इस जानलेवा जिद ने प्रशासन और ग्रामीणों के हाथ-पांव फुला दिए हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फुटेरा कला निवासी गणेश पटेल (25 वर्ष) सुबह अचानक गांव के पास स्थित बिजली के ऊंचे टावर पर चढ़ने लगा.जब तक लोग कुछ समझ पाते, वह टावर के काफी ऊपर पहुंच गया. बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से परेशान है और काफी समय से घर वालों से शादी कराने की जिद, सरपंच बनने जिद कर रहा था.
घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी आनंद कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे. पुलिस द्वारा लगातार युवक को नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं.टाबर से आधा उतर आया है.मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है और ग्रामीण भी युवक को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।
