दूरस्थ गांव उतानी पाट पहुंचे सीईओ, टैंकर से पानी और गांव में ही राशन का दिया भरोसा

सिंगरौली:जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे ने आज जनपद पंचायत बैढ़न के अंतर्गत स्थित सबसे दूरस्थ ग्राम उतानी पाट का औचक निरीक्षण किया।भ्रमण के दौरान उन्होंने सीएसआर मद से जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत निर्माणाधीन तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि तालाब निर्माण का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं। इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम में उचित मूल्य दुकानदार द्वारा राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों को चार किलोमीटर दूर पहाड़ी पार कर ग्राम नादो में राशन लेने जाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। इस पर सीईओ द्वारा ग्राम में ही राशन वितरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित उचित मूल्य दुकानदार को निर्देशित किया। ग्रामीणों ने यह भी अवगत कराया कि ग्राम में स्थित प्राथमिक विद्यालय समय से नहीं खुलता और शिक्षक भी अनुपस्थित रहते हैं। इस पर सीईओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए डीपीसी को विद्यालय की जांच के लिए निर्देशित किया।
ग्रामीणों ने कहा नही खुलती आंगनवाड़ी केन्द्र
ग्रामीणों ने ग्राम में आंगनवाड़ी केंद्र खोले जाने की भी मांग की। सीईओ जिला पंचायत ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा बताई गई समस्याओं का तत्परता के साथ निराकरण कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक गांव में वाटर टैंक नहीं बन जाता, तब तक टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे

Next Post

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर सीएम डॉ यादव ने दी शुभकामनाएं

Tue May 12 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर नर्सों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर नर्सिंग सेवा से जुड़े सभी भाई-बहनों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, […]

You May Like