
शादी समारोह के दौरान पुलिस की एंट्री, प्रकरण दर्ज
जबलपुर। एकता मार्केट के पास पसरीचा होटल में शादी समारोह के दौरान कानफाडू डीजे बच रहे थे। साउंड बॉक्स की आवाज इतनी तेज रही कि यहां के रहवासी परेशान हो गए और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। शादी समारोह के दौरान पुलिस की एंट्री हुई और पुलिस ने तेज आवाज में साउंड बाक्स बजाने वाले के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।
बरेला थाना अंतर्गत अन्तर्गत गौर चौकी प्रभारी गौर टेकचंद शर्मा ने बताया कि एकता मार्केट के पास कालोनी वासी द्वारा जानकारी दी गयी कि पसरीचा होटल में शादी समारोह मे तेज आवाज में साउण्ड बाक्स में गाना बजाया जा रहा है जिससे हम लोगों केा काफी परेशानी हो रही है सूचना पर पसरीचा होटल में दबिश दी शादी समारोह मे साउण्ड बाक्स में गाना बजाना पाया गया डीजे बजाने वाले गणेश गोंड़ 25 वर्ष निवासी शारदा मंदिर के पास बरेला का गाना बजाते हुये ध्वनि प्रदूषण करते मिला जिसके द्वारा जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के आदेश का उल्लंघन करता पाया गया। मिक्शर मशीन एवं एक यूरो पावर मशीन, एक साउण्ड बाक्स, 4 लीड जप्त करते हुये गणेश गौंड़ के खिलाफ मप्र केालाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
