
रांझी-शहपुरा मेंं दर्ज हुई धोखाधड़ी की एफआईआर
जबलपुर। साइबर ठग नए-नए पैंतरे आजमा कर लोगों के खातों से रकम उड़ा रहे है। इसी प्रकार रांझी निवासी बुजुर्ग और शहपुरा में रहने वाले एक युवक के खाते से ठग ने हजारों रूपए निकाल लिए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी हैं।
शहपुरा पुलिस ने बताया कि राजेन्द्र कुमार मेहरा 35 वर्ष निवासी नम्बर 1 शहपुरा ने लिखित शिकायत की कि आईसीआईसीआई बैंक खाते के केडिट कार्ड है उसके मोबाईल पर मैसेज पर लिंक आई और उसके मोबाईल पर फोन नम्बर से फोन आया और कहा कि आपका केडिट कार्ड अपडेट करना है तो आपको भेजी लिंक पर क्लिक करें जिससे कार्ड एक्टिव हो जाएगा तो उसने उस लिंक पर क्लिक कर दिया कुछ देर बाद उसकेे खाते से 76 हजार 986 रूपये 48 पैसे निकल जाने का मैसिज आ गया। इसी प्रकार रांझी पुलिस ने बताया कि गया प्रसाद तिवारी 65 वर्ष निवासी व्हीकल ने लिखित शिकायत की कि उसका व्हीकल फैक्ट्री स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा मे पेंशन खाता है खाते से 10 हजार 167 रूपये 70 पैसे तीन बार मे निकाल लिये गये हैं। उसके मोबाइल पर कई एसएमएस ओटीपी के साथ आये थे जो सभी मोबीक्विक के थे उसने कोई छेड़ छाड़ नही किया सीधे बैंक गया और जानकारी दी तथा खाता चैक कराया पता चला कि उसके खाते से 1 हजार रूपये, 5 हजार रूपये कुल 6 हजार रूपये खाते से मोबीक्विक के द्वारा ई-कम में क्रेडिट किये गये हैं इस प्रकार उसके खाते से कुल 16167 रूपये अनाधिकृत रूप से निकाल लिये गये है।
