पंचांग 23 जुलाई 2026:-
रा.मि. 01 संवत् 2083 आषाढ शुक्ल नवमीं गुरूवासरे दिन 8/39, विशाखा नक्षत्रे रात 3/52, शुभ योगे रात 10/26, कौलव करणे सू.उ. 5/20, सू.अ. 6/40, चन्द्रचार तुला रात 9/21 से वृश्चिक, शु.रा. 7,9,10,1,2,5 अ.रा. 8,11,12,3,4,6 शुभांक- 9,2,6.
——————————————————————
आज जिनका जन्म दिन है- गुरूवार 23 जुलाई 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. आकस्मिक धन लाभ होगा. वर्ष के मध्य में व्यापार में लाभ होगा. शासन सत्ता का सुख मिलेगा. वर्ष के अन्त में शारीरिक कष्ट रहेगा.मित्रों से व्यर्थ का विवाद होगा. स्थानान्तरण का योग है. मानसिक तनाव में वृद्धि होगी. मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शारीरिक कष्ट होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को शासन सत्ता का सुख मिलेगा. मित्रों से व्यर्थ वाद विवाद होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को व्यक्तित्व का विकास होगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को आकस्मिक धन लाभ होगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को मानसिक तनाव में वृद्धि होगी.स्थान परिवर्तन का योग है. सिंह राशि के व्यक्तियों को राजकीय सहयोग मिलेगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को नई योजनाओं में लाभ होगा.
——————————————————————
आज का भविष्य- गुरूवार 23 जुलाई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक निडर, साहसी, महत्वाकांक्षी एवं आकर्षक व्यक्तित्व का होगा. बचपन में स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा. अस्थिर बुद्धि का होने से उटपटांग बात करेगा. विद्या प्रारंभ में कम एवं बाद में अच्छी रहेगी. मित्रों की संख्या अधिक होगी. माता पिता का आदर करेगा.
——————————————————————
मेष- छोटे छोटे झगड़े बड़े विवाद का रूप ले सकते हैं. दिनचर्या अनियमित रहेगी. मित्रता उपयोगी रहेगी. खानपान पर संयम रखें. विवाद को टालें.
वृषभ- वैभव के सामान पर बड़े खर्च की संभावना है. अपने काम को वरीयता से निपटाने का प्रयास करें. परिश्रम अधिक करना पड़ेगा. नियमितता का ध्यान रखें.
मिथुन- जोखिम के कार्यो में नुकसान हो सकता है. सावधानी बांछनीय. यश, मान सम्मान प्राप्त होगा. अधिकारी वर्ग आपकी भरपूर मदद करेंगे. संतोष बना रहेगा.
कर्क- बुजुर्गो के मार्गदर्शन से अच्छी सफलता मिलेगी. पारिवारिक सहयोग भरपूर मिलेगा. धार्मिक कार्यो मेंसुखरहेगा. परिश्रमकी अधिकता रहेगी.
सिंह- जो भी कार्य शुरू करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी. अधूरी योजना को फिर से शुरू करेंगें. व्यर्थ के तनाव को टालें. पूज्य व्यक्ति की सलाह हितकारी रहेगी.
कन्या- बुजुर्गो के मार्गदर्शन से लाभ का योग है. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. व्यापार की योजना कारगर रहेगी. मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी.
तुला- प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं. विवादास्पद मामले सुलझ सकते हैं. आपकी बुद्धिमानी और सूझबूझ से बिगड़ा काम बनेगा.
वृश्चिक- दूसरों के मामलों में दखल से बचें. अटके काम को पूरा करने में दूसरों की मदद मिलेगी. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. नियमितता का ध्यान रखें.
धनु- वैभव विलासिता के कार्यो में खर्च होगा. खरीददारी में विशेष रूचि रहेगी. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. आकस्मिक धन लाभ का योग है.
मकर- कार्यस्थल पर आपके कामकाज की मिलीजुली प्रतिक्रिया रहेगी. जमकर जायजाद प्रापर्टी के कार्यो में सफलता मिलेगी. संबंधों में आपकी मधुरता रहेगी.
कुम्भ- किसी पर भी भरोसा सोच समझकर करें. परिणय चर्चाओं में सफलता के आसार है. नौकरी के कार्यो में अधिकता रहेगी. मित्रता उपयोगी रहेगी.
मीन- कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियां दूर होंगी. परिचितों के कारण अपना काम करने में मुश्किल आ सकती है. आय से अधिक व्यय होगा. लाभ सामान्य रहेगा.
——————————————————————
व्यापार-भविष्य:
आषाढ शुक्ल नवमीं को विशाखा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, के भाव तमें 30 से 40 रूपये मंदी होगी. धान्यों के भाव में अस्थिरता रहेगी. कपास, वस्त्र जूट, पाट, बारदाना, के भाव में मंदी होगी. भाग्यांक 3441 है.
——————————————————————
