लापता बालिका का शव कुएं में मिला

सतना : बुधवार की शाम पानी लेने के लिए घर से कुएं की ओर गई बालिका लापता हो गई. परिजनों द्वारा उसकी तलाश की ही जा रही थी गुरुवार को उसका शव कुएं में उतराता नजर आ गया. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है.प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के नागौद थाना अंतर्गत पोड़ी चौकी क्षेत्र के डुडही गांव की निवासी 13 वर्षीय बालिका रिया चौधरी पिता मुकेश चौधरी का शव गुरुवार को घर के निकट स्थित एक कुएं में उतराता नजर आया.

कुएं में शव नजर आते ही गांव में सनसनी फैल गई. आनन-फानन में परिजन बदहवासी की हालत में भागते हुए कुंए के पास पहुंचे. कुएं में बिटिया को मृत पड़ा देख उनके बीच कोहराम मच गया. फौरन ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पपुलिस द्वारा बालिका के शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया. जिसके बाद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. घटना से बुरी तरह आहत परिजनों ने बिलखते हुए पुलिस को बताया कि रिया बुधवार की शाम लगभग 6 बजे पानी लेने के लिए कुएं की ओर गई थी.

लेकिन काफी देर हो जाने के बाद भी वह वापस नहीं लौटी. जिसे देखते हुए परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरु की. सभी संभावित स्थानों पर खोजने के बावजूद भी जब उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो घबराए परिजनों द्वारा गुरुवार की सुबह पोड़ी चौकी में शिकायत की. पुलिस के अनुसार विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही स्पष्ट हो सकेगा कि बालिका दुर्घटना के चलते कुएं में जा गिरी, अथवा किसी ने जानबूझकर ऐसा किया है. जिसके आधार पर आगे की जांच की दिशा निर्धारित हो सकेगी.

Next Post

अष्ठानिका पर्व पर अशोका गार्डन जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान प्रारंभ

Fri Feb 27 , 2026
भोपाल। अशोका गार्डन 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अष्ठानिका पर्व के पावन अवसर पर सिद्धों की विशेष आराधना की जा रही है। विधानाचार्य प्रकाश जैन ‘छोटू भैया’ के निर्देशन में पर्व के तृतीय दिवस भगवान का अभिषेक, शांति धारा और नंदीश्वर दीप पूजन संपन्न हुआ। इसके उपरांत श्रद्धाभाव से […]

You May Like

मनोरंजन