भाईदूज पर ग्वालियर जेल पर सुबह से उमड़ी बहनों की भीड़, बंदी भाईयों को करेंगी तिलक

ग्वालियर: भाईदूज पर आज बुधवार को सुबह से ही ग्वालियर सेंट्रल जेल पर हजारों की संख्या में बहनों की भीड़ उमड़ पड़ी है। जेल के बाहर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। ग्वालियर जेल में खुली मुलाकात होगी। ग्वालियर जिला जेल सहित अंचल की सभी जेलों में बहनें बंद भाइयों को तिलक लगाएंगी और लंबी उम्र की कामना करेंगी। जेल प्रबंधन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जेल अधीक्षक के अनुसार बहनों के लिए अलग काउंटर बनाए गए हैं, ताकि भीड़ से बचा जा सके और सभी को आसानी से मिलने का मौका मिले। महिला बंदियों के भाइयों के लिए भी यही व्यवस्था रहेगी।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्य द्वार पर तलाशी के बाद ही प्रवेश मिलेगा। आपत्तिजनक वस्तु अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मिठाई और तिलक की थाली की जांच के बाद ही अंदर ले जाई जा सकेगी।
मुलाकात सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक होगी। एक बंदी से मिलने के लिए बीस से पच्चीस मिनट का समय मिलेगा। पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। बिना पहचान पत्र के प्रवेश नहीं मिलेगा। त्योहार पर बंदियों को विशेष भोजन दिया जाएगा।

Next Post

तकनीकी जांच के बाद ही मिलेगी मंजूरी

Wed Nov 11 , 2026
सतना। आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने मंगलवार को शहर के वार्ड क्रमांक 5, 6, 32, 35 और 38 में प्रस्तावित सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने सड़कों की मौजूदा स्थिति और जल निकासी व्यवस्था का जायजा लेते हुए प्रस्तावित कार्यों की जरूरत परखी। आयुक्त ने […]

You May Like