शाढौरा: शाढौरा रेलवे स्टेशन की सड़क अपनी दुर्दशा के आंसू बहा रही है शाढौरा नगर परिषद होने के साथ साथ नगर को तहसील का दर्जा प्राप्त है मगर स्टेशन की सडक को देखने से यह मझोले टोले से भी बदतर लगता है शाढौरा कस्बे से रेलवे स्टेशन को जाने बाली सडक के हाल इन दिनो बेहाल हो चुके हैं रात दिन इस रोड पर आवागमन होने से पूरा रोड खराब हो गया है रोड में जगह- जगह गढ्ढे हो गए है और रोड क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ गिट्टी जगह-जगह से उखड़ कर बाहर आ गई है.
जिससे रोड से, रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क पर इन दिनों पैदल चलना भी दूभर हो रहा है कई जगह तो रोड का ही अता – पता नही है कि इस जगह रोड भी थी य नही और कही कही तो सडक से जगह जगह गिट्टी उखड़ गई है जिससे फिसल कर लोग गिर रहे है वही दो पहिया बाहन का चलाना भी मुश्किल हो रहा इस सड़क का निर्माण व मरम्मत कार्य न होने से करीब आधे किलोमीटर का यह मार्ग खराब हो गया है इसके बाद यह सड़क लगातार खराब होती जा रही है। वहीं वाहन चलाना भी कठिन हो रहा है।
