सभी पात्र हितग्राहियों को मिले शासन की योजनाओं का लाभ

सीहोर। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष रवि मालवीय ने समीक्षा बैठक में निगम द्वारा संचालित स्वरोजगार योजना की प्रगति की समीक्षा की.

बैठक में योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, अधिक से अधिक शिविर आयोजित करने, ऋण प्रक्रिया को सरल बनाने, योजनाओं के लक्ष्य बढ़ाने, छोटे एवं व्यवहारिक प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक युवाओं को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए. बैठक में विधायक सुदेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने सुझाव दिए. बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रचना सुरेंद्र मेवाड़ा, इछावर जनपद अध्यक्ष रेखा पटेल, आष्टा जनपद अध्यक्ष दीक्षा गुणवान, पिछड़ा वर्ग विभाग की सहायक संचालक श्रीमती दिव्या राय आदि उपस्थित थे.

मालवीय का नगरपालिका परिषद में किया स्वागत

नगर पालिका परिषद में स्वागत-सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण वित्त निगम के अध्यक्ष रवि मालवीय का नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित अन्य पार्षदों ने स्वागत किया. वहीं नव नियुक्त प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाए जाने पर जसपाल सिंह अरोरा का भी स्वागत किया गया. इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना सुरेन्द्र मेवाड़ा, नपा उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, नरेन्द्र राजपूत, अर्जुन राठौर, कमलेश राठौर, प्रदीप बिजोरिया, राजेश मांझी, मुकेश मेवाड़ा आदि पार्षदगण उपस्थित थे.

 

 

Next Post

स्कूल कैंटीन में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी

Fri Jun 26 , 2026
इंदौर:शहर के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल की कैंटीन और मेस में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई है. खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में पाया गया कि खाद्य पदार्थों का भंडारण निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं था, जबकि भोजन निर्माण में उपयोग किए जा रहे पानी की जांच रिपोर्ट […]

You May Like