ग्वालियर मेले में दिखेगा बीएसएफ का हॉर्स एवं डॉग शो

ग्वालियर: ग्वालियर व्यापार मेले में इस बार सीमा सुरक्षा बल द्वारा हार्स एवं डॉग शो की प्रस्तुति दी जाएंगी। मेला प्राधिकरण को बीएसएफ की ओर से कार्यक्रम के आयोजन की सहमति प्राप्त हो चुकी है। ग्वालियर व्यापार मेले में इस बार अनेक प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। इनमें कवि सम्मेलन भी शामिल है।

एक फरवरी को आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन में विभिन्न रसों के ख्याति प्राप्त कवि अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस बार मेले में वेदव्रत वाजपेयी लखनऊ, जोनी बैरागी धार, डॉ. विष्णु सक्सैना हाथरस, डॉ. कीर्ति काले दिल्ली, दिनेश दिग्गज उज्जैन, गौरव चौहान इटावा, दिनेश देशी घी शाजापुर, अमित शुक्ला रीवा, डॉ. विनम्र सिंह प्रयागराज एवं डॉ. रामकिशोर उपाध्याय ग्वालियर प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

मेला प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि ग्वालियर व्यापार मेला में दुकानों का आवंटन किया जा रहा है। अभी तक एमपी ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से 2290 दुकानों का आवंटन किया जा चुका है। संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि वह 25 दिसंबर से पूर्व अपनी दुकानों को तैयार कर लें।

Next Post

नाबालिग बालिका से फूफा ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun Dec 21 , 2025
ग्वालियर: फूफा द्वारा 13 वर्षीय बालिका को डरा- धमकाकर करीब पांच माह तक उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना गोला का मंदिर इलाके की है। थाने पहुंची पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध करने के उपरांत तत्परता दिखाते […]

You May Like