नाबालिग बालिका से फूफा ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर: फूफा द्वारा 13 वर्षीय बालिका को डरा- धमकाकर करीब पांच माह तक उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना गोला का मंदिर इलाके की है। थाने पहुंची पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध करने के उपरांत तत्परता दिखाते हुए महज तीन घंटे के भीतर उसे धर दबोचा।

गोला का मंदिर स्थित बगिया में परिवार के साथ किराए से रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी के फूफा विशाल वाल्मीक भी घर के पास ही निवास करते हैं जिनका अक्सर उसके घर पर आना-जाना था। इसी बीच एक दिन अकेला पाकर उन्होंने किशोरी को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। इसके बाद जब भी उन्हें मौका मिलता वह उसके साथ संबंध बनाने लगे।

आरोपी द्वारा दी गई धमकी से घबराकर किशोरी ने किसी को इस बारे में नहीं बताया, जिससे उसकी हिम्मत बढ़ गई। उसकी हरकतों से तंग आकर बीते रोज किशोरी ने अपने परिजनों को पूरी बात बता दी। जिस पर वह उसे लेकर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया है।

Next Post

पत्रकार कॉलोनी में सूने घर से गहने समेट ले गए अज्ञात चोर

Sun Dec 21 , 2025
ग्वालियर: बहोड़ापुर थाना क्षेत्रांतर्गत सेक्टर-3 स्थित पत्रकार कॉलोनी में रहने वाली कमलेश पत्नी ज्ञानसिंह चौहान घर में ताले डालकर नाती की शादी में परिवार सहित भोपाल गई हुई थीं। इसी बीच उनके सूने मकान में सेंध लगाकर अज्ञात चोर गहने व अन्य कीमती सामान समेट ले गए। पड़ोसी से घटना […]

You May Like