हाईकोर्ट में ड्राइंग, रंगोली और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं हुईं आयोजित

जबलपुर। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा ने कहा कि बच्चों का बचपन हम सभी को कुछ न कुछ सिखाता है। उनकी प्रतिभा ही देश की प्रगति निश्चित करती है। एक विकसित और विकासशील देश के लिए यह महत्वपूर्ण है कि उसकी आने वाली पीढ़ी प्रतिभावान हो। मुख्य न्यायाधीश मुख्यपीठ जबलपुर में आयोजित उल्लास 2026 सांस्कृतिक कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उच्च न्यायालय जबलपुर, मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम पहली बार मुख्यपीठ जबलपुर में हुआ। 2024 और 2025 में यह खंडपीठ ग्वालियर में हुआ था। कार्यक्रम में अधिकारीगण एवं कर्मचारियों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। न्यायाधीश विवेक रूसिया, न्यायाधीश आनंद पाठक एवं न्यायाधीश विशाल धगट विशिष्ट अतिथि के रूप उपस्थित रहे।

प्रतिभाओं को निखारने का मंच

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रशासनिक न्यायाधीश विवेक रूसिया ने कहा कि उल्लास जैसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास में बडी भूमिका निभाते हैं। इस प्रकार के नियोजन नवीन पीढ़ी को एक मंच देते हैं जहां वे अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर दूसरे बच्चों को भी प्रोत्साहित करते हैं। यह बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश आनंद पाठक ने कहा कि यह कार्यक्रम अकेला मनोरंजन नहीं है बल्कि बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को पहचान देने एवं उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास है। कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस, रंगोली ड्राइंग जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं तीन आयु वर्गों कार्यक्रम में आयोजित की गई। इस अवसर पर न्यायाधीश रत्नेश चंद्र सिंह बिसेन, न्यायाधीश बीपी शर्मा, रजिस्ट्रार जनरल धरमिन्दर सिंह, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जबलपुर कृष्णमूर्ति मिश्र, संचालक, मध्य प्रदेश राज्य न्यायिक अकादमी उमेश कर्मचारी उपस्थित थे

Next Post

अबेकस म्यूचुअल फंड ने पार किया पांच हजार करोड़ एयूएम का आंकड़ा

Mon May 11 , 2026
नयी दिल्ली, 11 मई (वार्ता) अबेकस म्यूचुअल फंड ने प्रबंधनाधीन परिसंपत्ति (एयूएम) में पांच हजार करोड़ रुपये का महत्वपूर्ण आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि फंड हाउस के यूनीक निवेशकों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गयी है, जो निवेशकों […]

You May Like