जर्जर भवन में संचालित हो रही भैंसाबूड़ा आंगनबाड़ी


सिंगरौली : जिले के महिला एवं बाल विकास परियोजना सिंगरौली ग्रामीण अंतर्गत जनपद पंचायत बैढ़न के ग्राम पंचायत भैंसाबूड़ा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है।जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित इस सुदूर गांव में आंगनबाड़ी भवन पूरी तरह जर्जर अवस्था में है। भवन की छत से आए दिन टुकड़़े गिर रहे हैं, जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका हमेशा हादसे की आशंका में काम करने को मजबूर हैं।

भवन का फर्श पूरी तरह टूटा हुआ है, जिस पर छोटे बच्चों का बैठना मुश्किल है। अंदर सीपेज और नमी बनी हुई है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना है। शासन की मंशा है कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की बेहतर सुविधाएं मिलें, लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट नजर आ रही है।

Next Post

ICC U19 World Cup 2026 में भारत का पहला मुकाबला यूएसए से

Thu Jan 15 , 2026
भारत अंडर-19 और यूएसए अंडर-19 का मुकाबला कल 15 जनवरी को खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा। अंडर-19 वर्ल्ड कप की शुरुआत 15 जनवरी से होगी। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत यूएसए के खिलाफ करेगी। भारत का पहला मुकाबला जिम्बाब्वे के बुलावायो के […]

You May Like