भारत अंडर-19 और यूएसए अंडर-19 का मुकाबला कल 15 जनवरी को खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा।
अंडर-19 वर्ल्ड कप की शुरुआत 15 जनवरी से होगी। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत यूएसए के खिलाफ करेगी। भारत का पहला मुकाबला जिम्बाब्वे के बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम फेवरेट के तौर पर उतर रही है। यूएसए के बाद भारत का मुकाबला बांग्लादेश और न्यूजीलैंड से होगा। भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड का खिताब पांच बार अपने नाम किया है। अब छठे खिताब पर भारतीय टीम की नजरें होगी।
अब तक खेले गए 16 अंडर-19 विश्व कप में भारत ने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में खिताब अपने नाम किया है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की शुरुआत 1988 में हुई थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया पहला चैंपियन बना था। यह मंच कई दिग्गज खिलाड़ियों के उभरने का गवाह रहा है। विराट कोहली, रोहित शर्मा, केन विलियमसन, जो रूट और स्टीव स्मिथ जैसे सितारों ने यहीं से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की ओर कदम बढ़ाया।
