पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर का दावा निकला झूठा! वीजा में हुई देरी, भारत ने नहीं किया इनकार

पाकिस्तान में जन्में यूएसए के चार खिलाड़ी को वीजा ना देने की खबर पूरी तरह से झूठ है। वीजा के लिए मना नहीं किया गया है। वस वीजा देने में देर हुई है।

अमेरिका के एक क्रिकेट अधिकारी ने इस दावे को खारिज किया है कि उनके चार पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों को भारत ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए वीजा देने से इनकार कर दिया है। एक न्यूज रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वीजा में देरी हुई, मना नहीं किया गया है।

यूएसए के तेज गेंदबाज अली खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप में दावा किया था कि उनके साथ शायन जहांगीर, मोहम्मद मोहसिन और एहसान आदिल समेत चार पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने का वीजा देने से इनकार कर दिया गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जिसे भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेला जाएगा।

Next Post

इंदौर मेट्रो का आज से 25 तक मेगा ब्लॉक

Thu Jan 15 , 2026
इंदौर: मेट्रो रेल के प्राथमिक कॉरिडोर पर आज से 10 दिन का मेगा ब्लॉक रहेगा. इस दौरान सभी 16 स्टेशन पर परीक्षण, कमीशनिंग और सिस्टम इंटीग्रेशन की टेस्टिंग की जाएगी. इस दौरान गांधीनगर से मालवीय नगर चौराहे तक उक्त कार्य के चलते मेट्रो का संचालन बंद रहेगा.इंदौर मेट्रो रेल का […]

You May Like