इंदौर मेट्रो का आज से 25 तक मेगा ब्लॉक

इंदौर: मेट्रो रेल के प्राथमिक कॉरिडोर पर आज से 10 दिन का मेगा ब्लॉक रहेगा. इस दौरान सभी 16 स्टेशन पर परीक्षण, कमीशनिंग और सिस्टम इंटीग्रेशन की टेस्टिंग की जाएगी. इस दौरान गांधीनगर से मालवीय नगर चौराहे तक उक्त कार्य के चलते मेट्रो का संचालन बंद रहेगा.इंदौर मेट्रो रेल का प्राथमिक कॉरिडोर पर गांधी नगर से मालवीय नगर चौराहा (रेडिसन स्मयर) तक मेट्रो का संचालन किया जाएगा. इसके लिए 17 किलोमीटर लंबी दूरी के दौरान 16 पर परीक्षण, कमीशनिंग एवं सिस्टम इंटीग्रेशन का कार्य तीव्र गति से चल रहा हैं.

सिग्नलिंग एंड टेलीकम्युनिकेशन (एस &टी) सिस्टम का परीक्षण एवं कमीशनिंग कार्य अंतिम चरण में है. इसी को देखते हुए मालवीय नगर चौराहा मेट्रो स्टेशन (रेडिसन स्मयर) तक सम्पूर्ण प्राथमिकता कॉरिडोर पर ट्रायल रन किया जा रहे हैं. अगले चरण में संचालन करने के लिए नॉन, कमीशंड सेक्शन को एक साथ जोड़ने हेतु संपूर्ण प्राथमिकता कॉरिडोर पर व्यापक परीक्षण एवं कमीशनिंग कार्य किया जाना है. उक्त कार्यों के बाकी सभी परीक्षण को सुचारु, सुरक्षित एवं समय सीमा में पूरा करने के लिए आज से 25 जनवरी तक मेगा ब्लॉक रहेगा. इस दौरान एमपी मेट्रो की इंदौर में गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर-03 तक मेट्रो की राजस्व सेवा बंद रहेगी.

Next Post

गौरी खान के रेस्टोरेंट में छाया आलिया-रणबीर का देसी अंदाज

Thu Jan 15 , 2026
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक बार फिर अपने स्टाइल और केमिस्ट्री से चर्चा में हैं। गौरी खान के रेस्टोरेंट में हुई पार्टी में कपल का देसी अंदाज और डांस वीडियो वायरल हो गया। बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा स्टार कपल्स में शुमार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जहां भी साथ […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।