RSS देश और लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा, राहुल गांधी को PM बनाएं : रेवंत रेड्डी

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने भाजपा और संघ परिवार को देश और लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए एकजुट होने की अपील की।

केरल के नीलांबुर में आर्यदान मुहम्मद फाउंडेशन के कार्यक्रम में रेवंत रेड्डी को एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल से आर्यदान मुहम्मद-2026 बेस्ट पब्लिक सर्वेंट अवार्ड मिला। केरल के बाहर यह सम्मान पाने वाले वह पहले व्यक्ति हैं।

मंच से रेवंत रेड्डी ने कहा कि देश में दो परिवारों – संघ परिवार और गांधी परिवार के बीच लड़ाई चल रही है। संघ परिवार देश को जाति, धर्म, क्षेत्र और भाषा के आधार पर बांट रहा है। भाजपा और एनडीए सांप्रदायिक ताकतें हैं जो लोगों की आजादी, वोट और लोकतांत्रिक संस्थाओं को खत्म कर रही हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि केरल में शुरू हुई राजनीतिक सुनामी का मकसद संघ परिवार को हराना है और यही लहर पूरे देश में कांग्रेस को केंद्र में सत्ता तक ले जाएगी। उनका लक्ष्य राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के तौर पर लाल किले पर तिरंगा फहराते देखना है।

Next Post

शासकीय भूमि धोखाधड़ी मामले में 3 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Sat Sep 26 , 2026
शिवपुरी: कोतवाली पुलिस ने शासकीय भूमि से जुड़ी धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 3,000 रुपए के इनामी आरोपी सीताराम गौड़ (52) को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर फर्जी एनजीओ प्रमाण-पत्र के जरिए शासकीय भूमि की रजिस्ट्री एनजीओ के नाम कराने और बाद में […]

You May Like