नर्मदापुरम: स्थानीय समेरिटंस विद्यालय सांदीपनी परिसर मंगलवार को उत्तराखंड से आए शास्त्रीय संगीत और लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर सभी को मुग्ध कर दिया। उनके द्वारा प्रस्तुत राजस्थान के प्रसिद्ध लोक नृत्य घूमर के दौरान तो पूरा विद्यालय तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
उत्तराखंड के कलाकार सुश्री तनुजा ओली सनवाल, निकिता गोस्वामी और नीलम जोशी ने अपनी प्रस्तुतियां दी। उनके साथ नगर के ड्रामा और थियेटर कलाकार रत्नेश साहू भी उपस्थित थे। सबसे पहले निकिता जोशी ने शास्त्री गायन की प्रस्तुति दी। उसके बाद तनुजा ओली ने कथक नृत्य प्रस्तुत किया। अंत में तीनों कलाकारों ने घूमर नृत्य किया। इस दौरान सभी दर्शक वाह वाह कर उठे।
कार्यक्रम के बाद समेरिटंस विद्यालय के डायरेक्टर डॉ आशुतोष शर्मा और प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत ने सभी कलाकारों का शाल श्रीफल देकर सम्मान किया। बाद में तनुजा ओली ने सर द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और उनका सम्मान किया।
